|

एंबुलेंस की आड़ में डोडा पोस्त की तस्करी का भंडाफोड़, 31 किलो मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:^खाजूवाला/दंतौर। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दंतौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक निजी अर्टिगा एंबुलेंस को पकड़कर उसमें से करीब 31 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में एंबुलेंस संचालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

​तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने और नाकाबंदी से बचने के लिए खाजूवाला की एक निजी अर्टिगा एंबुलेंस का सहारा लिया था, जिसमें इस अवैध डोडा पोस्त का परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना और पुलिस की सतर्कता से इस गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 2SSM सियासर चौगान निवासी 25 वर्षीय अंकुश (डोडा पोस्त सप्लायर) और 2KLD उदानगर निवासी 25 वर्षीय सुधीर (निजी एंबुलेंस संचालक) के रूप में हुई है। एंबुलेंस और मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

​नशे के खिलाफ यह प्रभावी कार्रवाई वृत्ताधिकारी (CO) विजयपाल यादव के कड़े निर्देशन और दंतौर थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और खरीद-फरोख्त के ठिकानों का पता लगाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button