|

आनंद आश्रम के बच्चों संग दीपावली की खुशिया – टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

THE BIKANER NEWS:^-बीकानेर देश भर में दीपावली की तैयारी बड़े जोर शोर से हो रही हर आम खास खरीदारी ओर उत्साह ओर उमंग से लबरेज है ।
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने आनंद आश्रम के निराश्रित बच्चों के छोटी सी मुस्कान लाने का प्रयास किया । टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके साथ होने का अहसास दिलाया जिससे मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी । बच्चों के साथ केक काटकर उनका मुंह मीठा कर आत्मीय खुशी का अनुभव बच्चे उपहार ओर पटाखे पाकर बहुत खुश हुए । बच्चों के लिए राशन सामग्री में आटा ओर चावल संस्थान प्रधान को सुपुर्द किए । टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के हर सदस्य इस दिवाली को अपनी यादगार दीपावली मान रहा था ।
टीम के सदस्यों में पंकज कंसल प्रकाश सामसुखा दिलीप गुप्ता वरिष्ठ मार्गदर्शक लक्ष्मण रामावत मंजू गुलगुलिया सुनील कंसल मुस्कान खत्री गोविंद चौधरी सन्नी अग्रवाल लक्ष्य गहलोत न्यूमरोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना सक्सेना वरिष्ठ शिक्षाविद पत्रकार डॉ मुदिता पोपली सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति रही । संस्थान के मानद सदस्य डॉ साहिना कोहरी जगदीश रामावत का भी विशेष सहयोग रहा । खुशियों का मजा सब के साथ आता है इस संकल्प के साथ बच्चों को अल्पहार वितरित कर उनके साथ आतिशबाजी की गई ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button