|

पुष्करणा स्कूल के पास निवासी महिला को भैरूजी गली में बनाया निशाना, बैग काटकर सोने की चेन, मोबाइल और नकदी पार

बीकानेर। शहर के व्यस्त बाजार भैरूजी गली में चोरों ने खरीदारी करने पहुंची एक महिला को अपना निशाना बना लिया। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर शातिर चोर महिला का बैग काटकर उसमें रखा सैमसंग मोबाइल, सोने की चेन और 6 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुष्करणा स्कूल निवासी शीतल आचार्य अपनी बहन ममता के साथ भैरूजी गली में खरीदारी करने पहुंची थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे सांखला आइसक्रीम दुकान के पास से गुजरते समय किसी अज्ञात चोर ने उनका बैग काट लिया।कुछ देर बाद जब महिला ने अपना बैग संभाला तो उसमें रखा मोबाइल, सोने की चेन और नकदी गायब मिली। अचानक हुई इस घटना से महिला के होश उड़ गए। शहर के व्यस्त बाजार में इस तरह की वारदात ने बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button