|

विशाल सुपर स्पेशलिटी कैंप सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ परामर्श वंदे मातरम टीम

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर वंदे मातरम टीम द्वारा आयाेजित विशाल सुपर स्पेशियल्टी निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया ।टीम के संयोजक और कार्यक्रम प्रमुख संयोजक विजय कोचर ने बताया कैंप का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रमुख टेक चंद बरडिया और जयपुर के हड्डी विशेषज्ञ डॉ. सचिन गुप्ता और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जय किशन सुथार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया! मुख्य अतिथि समाजसेवी महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय पदाधिकारी संतोष बांठीया और विशिष्ट अतिथि ऋषिकेश के 95 वर्षीय संत जगन्नाथ जी महाराज रहे ! कार्यक्रम का उद्घाटन सुधा आचार्य के शंख वादन से हुआ ।इस पूरे मेडिकल कैंप के संयोजक प्रकाश चंद्र सोनी थे!


वंदे मातरम टीम के प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार ने बताया की लगभग इस विशाल मेडिकल कैंप आयोजन में 745 रोगियों ने लाभ लिया! जिसमें सर्वाधिक संख्या रोगी हड्डियों के रोग घुटनो की तकलीफ से संबंधित थे!
वंदे मातरम टीम के मुकेश जोशी ने बताया कि इस मेडिकल निशुल्क चिकित्सा शिविर में हमने रोगियों को निशुल्क परामर्श के अलावा निशुल्क जांच और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की! किसी शिविर मे
फिजियोथैरेपी एक शुगर बीपी और हड्डियों की जांच के लिए दिल्ली से मशीन लाई गई थी! इस कैंप में करीब 15 डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी जिनमे डॉ सचिन गुप्ता डॉक्टर जय किशन सुथार डॉक्टर अरिहंत बांठिया डॉक्टर गजेंद्र वर्मा सहित अलग-अलग रोगों से संबंधित करीब 15 विशेषज्ञ डॉक्टर कैंप में अपनी सेवाएं देने पहुंचे! हृदय रोग और हड्डी विशेषज्ञ के अलावा दंत चिकित्सा के लिए और सामान्य रोगों के लिए भी बीकानेर के अलावा ग्रामीण इलाकों के साथ दूर दराज फलोदी तक के रोगी भी इस कैंप में सेवा लाभ उठाने पहुंचे!


आज के कार्यक्रम में सेवा देने वाले प्रमुख लोगों में विजय कोचर पुरुषोत्तम सुथार मुकेश जोशी कमल सेन शिवदयाल उपाध्याय घनश्याम सोनी पुरुषोत्तम उपाध्याय भवानी सुथार राजेंद्र रामपुरिया कामिनी भोजन विजयलक्ष्मी मूंदड़ा राजश्री कच्चावा मंजू बोथरा शिव शंकर सोनी रामलाल हलवाई राधा खत्री जसोदा खत्री सपना सूरज दिनेश सोनी राजाराम सोनी विशाल सोनी नरसिंग भाटी पूनम चंद सोनी तिलोक कोचर अशोक सेन विष्णु चौधरी सुमित कोचर सुरेंद्र कोचर गोविंद राठी और मुल चंद स्वामी ने अपनी सेवाएं दी!
सुबह 8:00 बजे शुरू हुए निशुल्क में 2बजे तक मरीज सेवा लेते रहे । इस महामेडिकल कैंप में रोगियों की लंबी-लंबी कतारे देखी गई! करीब 6 घंटे के बाद भी जयपुर से आए डॉक्टर को दिखाने वालो की लाइन समाप्त नहीं हुई!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button