|

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 11 जुलाई को आएंगी बीकानेर, जानिए क्या है वजह

बीकानेर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग द्वारा 11 जुलाई को कपिल धारा में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर होटल एवं पर्यटन क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के अध्यक्ष खुशाल पारीक ने बताया कि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। उनके कार्यक्रम की पुष्टि होने के बाद होटल व्यवसायियों एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इस अवसर पर होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े गणमान्य नागरिक, होटल व्यवसायी, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग के संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने विश्वास जताया कि उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की प्रतिष्ठा और भव्यता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बीकानेर के होटल एवं पर्यटन उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button