|

बीकानेर:- बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों पर जानलेवा हमला, सरेआम धारदार हथियार से की मारपीट!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में बस स्टैंड पर उस समय भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी ट्रेवल्स (लोक परिवहन बस) से जुड़े एक युवक ने राजस्थान रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया।

​विवाद के दौरान आरोपी युवक ने सरेआम धारदार हथियार लहराते हुए रोडवेज स्टाफ के साथ गंभीर रूप से मारपीट की। इस घटना के कारण बस स्टैंड और सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे यात्रियों और वहां मौजूद आम लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस पूरी मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि द बीकानेर न्यूज़ पुष्टि नही करता है,घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग लूणकरणसर पुलिस थाने पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का पुराना इतिहास भी विवादों भरा रहा है और वह पूर्व में भी कई बार रोडवेज कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

​फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button