|

विकसित भारत-2047 का संदेश लेकर IGNP कॉलोनी में विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी

बीकानेर, 7 अक्टूबर 2026। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॉलोनी, बीकानेर के विद्यार्थियों द्वारा “विकसित भारत-2047” की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरसीपी कॉलोनी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से सजे पोस्टर लेकर विकसित भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं देशभक्ति का संदेश दिया।प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आरसीपी कॉलोनी क्षेत्र में आमजन को राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने उत्साहपूर्वक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने विकसित भारत-2047 की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के विकास में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत के निर्माता हैं। शिक्षा, अनुशासन, परिश्रम, सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button