बीकानेर से बड़ी खबर-चाकूबाजी में तीन रिश्तेदारों की मौत, इलाके में सनसनी

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली की सुरजनवाली में गुरुवार को पंचायत के दौरान हुए खूनी विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक आपस में रिश्तेदार थे और किसी विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस हमले के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।




































