|

बीकानेर: जाली नोट चलाने की फिराक में था युवक,पुलिस ने 8 नकली नोटों के साथ दबोचा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। जाली भारतीय मुद्रा के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। जसरासर पुलिस के अनुसार आरोपी इन जाली नोटों को बाजार में चलाने की फिराक में था।


पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील (24) पुत्र मनोज पारीक, निवासी अमरसर, थाना सांडवा, जिला चूरू के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 रुपये के 6 और 200 रुपये के 2 जाली नोट, कुल 8 नकली नोट बरामद किए गए।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (IPS) और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और वृताधिकारी नोखा जरनैल सिंह का सुपरविजन रहा।


पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जसरासर में थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान कांस्टेबल बलवान की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई और प्रकरण दर्ज करने के लिए मूल फर्द एवं आरोपी को नोडल थाना कोटगेट, बीकानेर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट आरोपी तक कैसे पहुंचे और इनके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button