|

बड़ी खबर:-जयपुर एयरपोर्ट पर 3.23 करोड़ के सोने के साथ बीकानेर का युवक गिरफ्तार,शारजाह से अनोखे तरीक़े से लाया

THE BIKANER NEWS:जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। टीम ने शारजाह से आए एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से करोड़ों रुपये का तस्करी का सोना बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी राजस्थान के बीकानेर का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तस्कर ने सोने को छिपाने के लिए एक बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी अपने ट्रॉली बैग में कपड़ों और अन्य सामानों के बीच 10 से ज्यादा ट्यूब लेकर आया था। इन ट्यूब्स में सोने को पिघलाकर पेस्ट के रूप में भरा गया था, ताकि किसी को शक न हो।

एयरपोर्ट पर DRI के अधिकारियों को यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर शक हुआ। इसके बाद जब यात्री के ट्रॉली बैग की सघन तलाशी ली गई, तो उसमें से 10 से अधिक संदिग्ध ट्यूब मिले। जब अधिकारियों ने यात्री से इन ट्यूब्स के बारे में पूछताछ की, तो वह घबरा गया। सख्ती से जांच करने और ट्यूब को दबाकर पेस्ट निकालने पर उसमें से सोने का पेस्ट निकला।

DRI की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोना जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ सोना तस्करी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुरुवार को आरोपी को जयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद DRI अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी बीकानेर का यह युवक किस अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और इस करोड़ों के सोने की डिलीवरी भारत में किसे और कहां की जानी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button