|

राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित : सदस्यों को जोडऩे, शिक्षा व सहायता कोष पर हुआ मंथन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15 नवम्बर 2026 को नत्थूसर गेट बाहर स्थित सेवगों की बगेची भवन में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ समाज के सर्वांगीण विकास, सदस्यता विस्तार, संविधान संशोधन एवं आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक परिवार की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने एक परिवार, एक सदस्य एवं सदस्यता माह अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर जोर दिया। महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में महासभा की पहुंच बढ़ाने तथा युवाओं सहित अधिकाधिक सामाजिक बंधुओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोडऩे पर बल दिया।
महासभा के संयुक्त सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि बैठक में कुल नौ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विमर्श किया गया। इनमें प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान, महासभा के संविधान में प्रस्तावित सुझाव-संशोधन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। शिक्षा कोष, सहायता कोष, सरकारी कर्मचारियों की सूची और समन्वय, सदस्यता राशि संशोधन, वित्तीय अधिकारों, वोटिंग अधिकारों, एकत्र कोष के उपयोग संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा एवं भरतपुर संभाग में संबंधित जिलों को जोड़ा गया। चुनाव संबंधी प्रावधान पर विस्तृत चर्चा की गई।
महासभा के संगठन मंत्री जुगलकिशोर सेवग एवं बीकानेर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सेवग ने महासभा के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने की आवश्यकता बताई।
बीकानेर संभाग सचिव निलेश शर्मा ने बताया कि बैठक में पूनमचंद शर्मा, शंकर सेवग, आर.के. शर्मा, बजरंगलाल सेवग, दिलीप शर्मा, दिनेश शर्मा, दयाशंकर शर्मा, रविन्द्र शर्मा, विकास शर्मा, हरीश भोजक, शिवरतन सेवग, नितिन वत्सस, मूलचंद सेवग ने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। शंकर सेवग एवं विकास शर्मा ने आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन लक्ष्य सेवग ने किया।
वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान महासभा द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पूरे वर्ष में सूर्य सप्तमी, खेलनी सप्तमी, होली स्नेह मिलन, मासिक एवं त्रैमासिक बैठक, मंगल पांडे पुण्यतिथि एवं जन्मतिथि, खेलूकूद, समर कैम्प, स्वतंत्रता दिवस, चिकित्सा कैम्प, प्रतिभा सम्मान समारोह, दीपावली स्नेह मिलन, स्कील डवलपमेंट कैम्प आदि के आयोजनों की समीक्षा कर सुझाव दिए गए। संगठन को प्रदेशभर में अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा समाज के अधिकाधिक परिवारों को महासभा से जोडऩे के विषय पर विशेष चर्चा हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button