साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं संस्कृतिकर्मी मदनमोहन व्यास ‘‘एस.पी.’’ को भावभीनी श्रद्धांजलि,मदनमोहन व्यास के निधन पर साहित्य, संस्कृति क्षेत्र के गणमानयों ने शोकांजलि प्रगट की।

THE BIKANER NEWS:-दिनांक 29/09/2026
प्रज्ञालय संस्थान, बीकानेर द्वारा आज प्रातः 11ः15 मिनट पर नगर के प्रसिद्ध शिक्षाविद् संस्कृतिकर्मी एवं साहित्यकार स्व. मदनमोहन व्यास ‘‘एस.पी.’’ के गत दिनो हुवे आसमयक निधन पर एक शोक-सभा का आयोजन नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में किया गया। शोक-सभा की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि स्वर्गीय व्यास ने राजस्थानी भाषा, साहित्य, लोक संस्कृति, के क्षेत्र में जो कार्य किया वो आने वाली पीढ़ियो के लिए मार्ग-दर्शक रहेगा।
साहित्यकार मालचन्द तिवाड़ी ने मदनमोहन व्यास को एक शिक्षक की सरलता, एक शोधकर्ता की जिज्ञासा एवं समाज सेवी की करूणा का अद्भूत संगम बताया। वे एक मौन साधक थे, उनकी साधना प्रेरणा देती रहेगी।
संस्कृतिकर्मी एवं साहित्यानुरागी नन्दकिशोर सोलंकी ने कहा कि स्व. व्यास के मन में शिक्षा और शिक्षक के प्रति गहरा लगाव था तभी तो व्यास पहले एसे समर्पित आयोजक थे, जिन्होने प्रदेश में आज से 35 वर्ष पहले गैर-सरकारी स्तर पर शिक्षकों के सम्मान की प्रक्रिया प्रारम्भ की।
साहित्यकार मधु आचार्य ने उन्हे नमन करते हुए कहा की स्व. व्यास कि समाज को विभिन्न कलानुशासनों में समर्पित दी गई सेवाएँ नई पीढी़ को प्रेरणा देती रहेगी।
शिक्षाविद् राजेश रंगा ने उनकी शिक्षा क्षेत्र में दी गई दसकों की महत्वपूर्ण सेवाओं को रेखांकित करते हुए उन्हे आदर्श शिक्षक के रूप में याद करते हुए उनके द्वारा दी गई सेकड़ों बालकों को निःशुल्क शिक्षण प्रदान करने की बात कही।
साहित्यकार काशिम बीकानेरी, गिरिराज पारिक, हरिनारायण आचार्य ने स्व. व्यास को कुशल आयोजक के रूप में याद किया, तो वहीं अशोक शर्मा, भवानी सिंह राठौड, नवनीत व्यास, घनश्याम औझा, तोलाराम सारण, चम्पालाल गहलोत, कन्हैया लाल पंवार, उमेश सिंह, हेमलता व्यास, आशिष रंगा, पुनीत कुमार रंगा, रमेश हर्ष, किशोर जोशी, मनमोहन सुथार, श्रीकिशन, उपेन्द्र, दीपिका राजपूत, सीमा पालीवाल ने उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हे नेक इंसान बताया।
पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि के क्रम में दुर्गा रंगा, सुमन खुड़िया, महावीर स्वामी, ममता व्यास, मुकेश स्वामी, अंजु राव, सुमन जांगिड़, नेहा भोजक, रेखा वैष्णव, अलका रंगा, सुनिल व्यास, किशन देराश्री, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र कुमार चांडक, श्याम सुन्दर चूरा, दुर्गेश सोनी, अख्तर अली, राधेश्याम सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों, संस्कृतिकर्मियों एवं अन्य गणमान्यों लोगों ने स्व. व्यास की विभिन्न क्षेत्रों में दी गई सेवाओं को समर्ण करते हुए उन्हे नमन कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा का संचालन शिक्षाविद् हरिनारायण आचार्य ने किया। अन्त में सभी ने उनके तेल-चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुवे पुष्पांजलि अर्पित की, एवं सभी ने दो मिनट का मौन रखा।




































