|

बीकानेर ब्रेकिंग: संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ओपीडी नंबर 16 में लगी आग, पाया गया काबू

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर | बीकानेर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम (PBM) अस्पताल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह आग अस्पताल के 16 नंबर ओपीडी (OPD) में लगी है।

​आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद बिना कोई देरी किए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए, सूचना मिलते ही पीबीएम के सुरक्षा अधिकारी और लाइनमैन भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।

राहत की खबर:

प्रशासन और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया और फिलहाल किसी भी प्रकार के बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button