|

गणेश चतुर्थी पर वृद्ध आश्रम में मनाया गणेश पर्व

बीकानेर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भीम वृद्ध आश्रम में जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन के नेतृत्व में बुजुर्गों के साथ गणेश पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर मोदक का भोग लगाया गया। वृद्धजनों ने सभी के सुख, शांति एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को गोलगप्पे, लड्डू, नमकीन, केले, सेब एवं पपीता वितरित किए गए। सेवा कार्य में मेघराज जी गहलोत, प्रेम जी कच्छावा, निशा जी कच्छावा, रानी पारीक, अलका पारीक, रेनू अरोड़ा, कमलेश गाडोदिया, संगीता अग्रवाल एवं प्रेमलता खनेजा का विशेष सहयोग रहा।आयोजकों ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button