पूनरासर पैदल यात्रियों की सेवा में जुटा जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल ग्रुप






जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल ग्रुप ने लगाया सेवा शिविर, पैदल यात्रियों को भोजन, आइसक्रीम व खाद्य सामग्री वितरितबीकानेर। पूनरासर मेले में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल ग्रुप की ओर से नोरंगदेसर से करीब 1.5 किलोमीटर पहले सेवा शिविर लगाया गया। दोपहर 2:15 बजे आयोजित सेवा कार्य में पैदल यात्रियों को भोजन, आइसक्रीम, टॉफी, बिस्किट एवं नमकीन वितरित किए गए।ग्रुप के मेघराज जी गहलोत के नेतृत्व में सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा की। इस सेवा कार्य में जय हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने भी सहयोग किया। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई।इस अवसर पर जय हनुमान सेवा समिति की ओर से जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सेवा कार्य से जुड़े सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया।सेवा कार्य में मेघराज जी गहलोत, डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा, के.के. पारीक, गौरव अग्रवाल, अलका पारीक, निशा कच्छावा, प्रेम जी कच्छावा, रेनू अरोड़ा, प्रेमलता खनेजा, रानी पारीक, महावीर जी स्वामी सहित जय हनुमान सेवा समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।





































