|

बीकानेर:-कोतवाली थाना पुलिस ने पीतल और तांबे के बर्तन चुराने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,2 लाख का माल बरामद

THE BIKANER NEWS:^बीबीकानेर: कोतवाली थाना पुलिस ने गोगा गेट क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का मात्र दो दिन में पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए तांबे और पीतल के बर्तन भी बरामद कर लिए हैं।

​

दिनांक 05.10.2026 को परिवादी भगवती कुमार पुत्र किशनलाल (निवासी गोगागेट) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 04.10.2026 की दोपहर करीब 02:00 बजे बागड़ी भवन के पास, गोगा गेट के अंदर स्थित उनकी एक बंद कोठरी में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर वहां रखे 7 से 8 बोरों में भरे पुराने और कीमती कांसा, तांबा व पीतल के बर्तन चुरा ले गए थे। पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 305(ए) और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक पृथ्वीराज को सौंपी।

​

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ अनुज डाल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी कोतवाली सविता डाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 दिन के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • ​विष्णु सुथार (25 वर्ष): पुत्र माणकचन्द, निवासी करणी माता मन्दिर के पीछे, पुरानी लाइन, पुलिस थाना गंगाशहर।
  • ​युधिष्ठर मारू (24 वर्ष): पुत्र महादेव मारू, निवासी विद्या निकेतन स्कूल के पीछे, पुलिस थाना गंगाशहर।
  • ​सवाई भार्गव (21 वर्ष): पुत्र राजेन्द्र कुमार भार्गव, निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, रामदेव जी मंदिर के पास, पुलिस थाना गंगाशहर।

चोरों को पकड़ने वाली इस विशेष टीम में थानाधिकारी सविता डाल उप निरीक्षक पृथ्वीराज, कांस्टेबल हंसराज (1575), कांस्टेबल विजय (873) और कांस्टेबल जुबेर (470) शामिल रहे। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button