|

PBM में वेतन नहीं मिलने से महिला अटेंडेंट ने खाईं नींद की गोलियां, अस्पताल में भर्ती

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में ठेके पर काम कर रही एक महिला अटेंडेंट ने वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर मंगलवार रात नींद की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तिलक नगर निवासी जमना देवी पिछले कई वर्षों से पीबीएम अस्पताल में अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। अस्पताल में अटेंडेंट और सुरक्षा कर्मचारियों का ठेका पन्नाधाय सिक्युरिटीज के पास है। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेका कंपनी के आने के बाद से वेतन को लेकर लगातार परेशानी बनी हुई है।

श्रमिकों का कहना है कि वे कई बार अस्पताल प्रशासन से वेतन दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वेतन में देरी के चलते कई कर्मचारी आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।मामले को लेकर पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन नहीं देने पर संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया है और नियमानुसार पेनल्टी की कार्रवाई की जाएगी।वहीं समाजसेवी शिवरतन मारू ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की धमकियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं और उनके साथ हो रहे कथित शोषण की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।वेतन को लेकर लंबे समय से चल रही परेशानी के बीच महिला कर्मचारी के इस कदम ने पीबीएम की ठेका व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button