|

बीकानेर में हर्षोलाव तालाब क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर शहर के श्रीरामसर क्षेत्र में हर्षोलाव तालाब के पास अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और माइंस विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। अवैध रूप से मिट्टी निकालकर परिवहन किए जाने की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में मौके से दो जेसीबी मशीनें और तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।

​इंजीनियर की सूचना पर पहुंची नयाशहर पुलिस

माइंस विभाग के इंजीनियर रमेश गहलोत कार्रवाई के दौरान सबसे पहले मौके पर पहुंचे। वहाँ उन्होंने एक ट्रैक्टर को खनन से निकाली गई मिट्टी ले जाते हुए देखा। जब ट्रैक्टर ड्राइवर से पूछताछ की गई और सही जवाब नहीं मिला, तो इंजीनियर ने तुरंत नयाशहर पुलिस को मौके पर बुला लिया।

​हर्षोलाव तालाब की ‘आगोर’ भूमि होने का अंदेशा

जिस स्थान पर अवैध खनन किया जा रहा था, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह हर्षोलाव तालाब की ‘आगोर’ का क्षेत्र बताया जा रहा है। हालांकि, इस जमीन का असली मालिकाना हक किसके पास है और क्षेत्र की वास्तविक भौगोलिक स्थिति क्या है, यह प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा।

​अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जमीन चाहे किसी भी श्रेणी की (निजी या अन्य) हो, बिना वैध अनुमति के खनन करना कानूनन अपराध है। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और माइंस विभाग मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद अवैध खनन के संबंध में नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button