बीकानेर: ‘सेवा माह’ के तहत तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बीकानेर देहात की जिला सह कोषाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री आरती संचेती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से निभाई गई। साथ ही, छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
मुख्य अतिथि आरती संचेती ने बताया कि यह तीन दिवसीय आंगन मिलन समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा माह’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहद अहम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और महिलाओं व बच्चों को सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
इस कार्यक्रम में पार्षद जयश्री भूरा, कलावती सोनी, ज्योति पंचारिया, मंजू पंचारिया, मंजू नाई, अरुणा पंवार, सरिता, उर्मिला, राखी, गायत्री देवी, विमला, बिंदु, गायत्री, कौशल्या, और मनका सहित विभिन्न आंगनबाड़ी सहायिकाएं एवं आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।
इनके अलावा, कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्स सुलोचना, कार्यकर्ता कमला नायक, सहायिका सरोज, आशा सुंदर कुमारी, गांव से गणमान्य मनोज कुमार राठी, राठी मेडिकल से गजानंद करनानी, गोपी किशन, सत्यनारायण तिवारी, मोहन राम मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, शारदा मालानी, राजकुमारी, कमला जी और आंगनबाड़ी परिक्षेत्र की कई महिलाओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और अपना अहम योगदान दिया।





































