बीकानेर:-दिवाली बाद शहरी परकोटे के चौक में चल रहे जुए पर पुलिस की दबिश,हजारों की नगदी के साथ आठ को दबौचा


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर दिवाली बाद मंगलवार को शहर में हो रहे जुए के खेल पर कोतवाली थाना पुलिस ने मरुनायक चौक में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50,490 रुपए नकद और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते बरामद किए हैं।


यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में की गई। वहीं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल के निकट सुपरविजन तथा कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नए कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये आठ आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश सेवग (56) निवासी चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर, पुरुषोत्तम शर्मा (54) निवासी सेवगों का चौक, देवाशीष शर्मा (34) निवासी मुरनायक चौक, हुसैन अली उर्फ मोहम्मद हुसैन (19) निवासी तेलीबाड़ा स्कूल के पास, देव सेवग (22) निवासी रत्ताणी व्यासों का चौक, योगेश पुरोहित (32) निवासी नाइयों की गली मुरनायक चौक, उमाशंकर शर्मा (45) निवासी मुंडड़ा सेवगों का चौक तथा राजेश उर्फ राजू (40) निवासी मुरनायक चौक शामिल हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।




































