|

बीकानेर जिले में हैरान करने वाली घटना,जमीन फटने से मचा हड़कंप,दरार में समाया टैंकर भर पानी,दहशत का माहौल

THE BIKANER NEWS:- (बीकानेर)। बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के हंसेरा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। हाल ही में हुई बरसात के बाद किसान संतराम भोभरिया के खेत में जमीन फटने से करीब एक बीघा लंबी दरार पड़ गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।


ग्रामीणों के अनुसार दरार इतनी गहरी है कि उसमें डाला गया टैंकर भर पानी भी जमीन के भीतर समा गया। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दरार को देखने वालों की भीड़ लग गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की घटना नहीं देखी। जमीन में अचानक आई इस विशाल दरार को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं किसान और आसपास के लोग संभावित खतरे को लेकर चिंतित हैं।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की वैज्ञानिक जांच करवाने और विशेषज्ञों की टीम भेजने की मांग की है, ताकि दरार बनने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में किसी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।
फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button