|

बड़ी खबर:-कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में किया चाकू से वार, युवक घायल,फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यह घटना लालगुफा इलाके की बताई जा रही है।

अब तक मिली ​जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान शहजाद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शहजाद और एक अन्य युवक पास में ही बैठे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक ने शहजाद पर चाकू से हमला कर दिया।

बताया जारहा है की शहजाद के पीठ में चोटें आई हैं। उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर उसका पड़ोसी है। बताया जा रहा है कि उसने घर में सब्जी काटने के लिए रखे चाकू से शहजाद पर वार किया।

​ इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button