|

बीकानेर कचहरी में अधिवक्ता पर हमला, सदर थाने में मामला दर्ज

बीकानेर। कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भार्गव मोहल्ला निवासी पीड़ित अधिवक्ता द्वारका प्रसाद चावला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:25 बजे वह कचहरी परिसर स्थित नोटरी प्याऊ के पास कैंटीन के निकट खड़े थे। इसी दौरान लोहारों का मोहल्ला निवासी आरोपी मालिक तेली ने उनका रास्ता रोक लिया।रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे अधिवक्ता की पसलियों और दाहिने हाथ के अंगूठे में गंभीर चोटें आईं।

आरोप है कि आरोपी ने उनका गला भी दबाया।मौके पर शोर-शराबा सुनकर अन्य साथी अधिवक्ता पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button