|

नयाशहर थाना क्षेत्र में जीप और बाइक की टक्कर में युवक घायल,डॉ बीड़ी कल्ला पहुचे ट्रॉमा सेंटर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा गेट के पास देर रात जीप और बाइक की भिड़ंत में शिवम पुरोहित (पुत्र श्री किशन पुरोहित) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

​घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला आज तड़के 4:30 बजे अस्पताल पहुंचे। डॉ. कल्ला ने ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों से मुलाकात कर घायल शिवम के स्वास्थ्य व उपचार का विस्तृत अपडेट लिया और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

​इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। डॉ. कल्ला ने घायल शिवम के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button