|

बड़ी खबर:-बीकानेर के इस क्षेत्र में फिर मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर: शहर में एक बार फिर शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ताजा मामला बीछवाल थाना क्षेत्र का है, जहां झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव बीछवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खारा रोड पर मोगा होटल के सामने, श्री विनायक इंडस्ट्रियल एरिया रोड के नजदीक झाड़ियों के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी, इलाके में सनसनी फैल गई।

​घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही, सामाजिक सरोकार निभाते हुए ‘खिदमतगार खादिम सोसाइटी’ और ‘असहाय सेवा संस्थान’ के सदस्य सोएंब भाई, मो. जुनैद, असगर अली, मो. खालिद और राजकुमार खड़गावत भी एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस का सहयोग किया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ (सदर) अनुष्ठा कालिया, सीआई दिगपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रवि और संजय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। घटना की जांच के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम और आला अधिकारियों की निगरानी में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।

​इसके बाद, पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से पीबीएम (PBM) अस्पताल पहुंचाया। वहां आवश्यक डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस अब शव की शिनाख्त और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button