|

बीकानेर- तीन अलग अलग जगह हुए सड़क हादसे, एक युवक की मौत, 6 से अधिक घायल

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित छह से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे रावला, आनंदगढ़ और गुल्लूवाली रोड पर हुए, जहां चार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।


हादसे में मृतक की पहचान मनोहर लाल नायक निवासी चक 1 बीएम, 14 बीडी के रूप में हुई है। वहीं श्रवण कुमार नायक और राजू नायक निवासी 2 केएलडी सहित ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूर भी घायल हुए हैं।
घटना के बाद घायलों को खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में ग्राम पंचायत 28 केजेडी के सरपंच मनोज खिलेरी और ग्राम पंचायत 2 केएलडी के सरपंच कमलेश गिला ने स्थानीय लोगों के साथ सहयोग किया।
सूचना मिलने पर खाजूवाला थाने से सब इंस्पेक्टर कोहर सिंह, एएसआई श्रवण कुमार, मोनू सिंह मीणा और हेड कांस्टेबल खियांराम सियाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button