|

बीकानेर:-दीपावली पर परंपरा के नाम पर जुए का खेल,परकोटे के चौक में पुलिस की दबिश,मची भगदड़!

THE BIKANER NEWS:^​बीकानेर। दीपावली पर्व की आड़ में जुआ खेलने वालों पर नयाशहर थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शहर के झवरों के चौक में परंपरा के नाम पर जुआ खेले जाने की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ सूचना मिलते ही झवरों के चौक पहुंचे। पुलिस की गाड़ी और जवानों को देखते ही ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि इस कार्यवाही में पुलिस के हाथ कोई नही आया

​इस दौरान पुलिसकर्मी भागते हुए जुआरियों के पीछे दौड़ते नजर आए। नयाशहर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने और सट्टा लगाने वालों में हड़कंप व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि त्योहार की आड़ में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों और जुए के खेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button