Bikaner:-तेज़ धमाके की आवाज के साथ तीस फुट गड्ढे में समाए दो मकान


THE BIKANER NEWS. बजरी की खानों पर बने दो मकान अचानक तेज धमाके के साथ जमीदोज हो गए। मकान करीब जमीन में 30 फिट नीचे धंस गए,अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास लोगो मे भय का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को ये घटना नोखा के रोड़ा रोड़ पर सिनेमा घर के पीछे बजरी की पुरानी खानों की है। जहां पर बीती रात को बजरी की खानों के ऊपर बने दो मकान बड़े धमाके के साथ जमींदोज हो गए। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार जमीन में करीब 30 फीट नीचे तक मकान चले गए और खत्म हो गए एक मकान मालिक टैंट का काम करता है। घटना के बाद आसपास में बड़ा गड्ढा बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया गया।

प्रशासन ने आसपास के 7 मकानों को एतिहात के तौर पर खाली करवा लिया हे ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना हो तो बचा जा सके। खाली करवाएं गए मकान के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहंा पर बजरी की खाने है जो कि काफी पुरानी है। ऐसे में कभी भी यहाँ पर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
हादसे के वक्त पूरा परिवार जग रहा था, गहने, नकदी, जरूरी कागजात सहित घर का पूरा सामान मलबे में दब गया है आज सुबह तहसीलदार ने पटवारी व नगरपालिका प्रशासन सहित मौके पर पहुंचकर लिया जायजा लिया है,क्षेत्र के उगमपुरा, मोहनपुरा, वाल्मीकि बस्ती में कई बंद हो चुकी बजरी खान बन रही ऐसे हादसों का कारण, प्रशासन की ओर से क्षेत्र को खाली करने की जारी की गई है अपील, स्थानीय लोग फिर भी नहीं कर रहे घर खाली, सैंकड़ों घरों पर मंडराता है खतरा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. मकान सीमा जोशी और कन्हैयालाल के है। मकान के नीचे जमीन खोखली थी। ढाई बीघा
के एरिया में बेरिकेड्स लगा दिए हैं। असुरक्षित मकानों को रेड मार्क कर
चिह्नित कर दिया है।





































