|

214 प्रतिभाओं के सम्मान से गूंजा शाकद्वीपीय समाज, उपलब्धियों से बढ़ा गौरव,राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शाकद्वीपीय प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को धरणीधर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान शिक्षा, खेल, कला-संस्कृति, विभिन्न विभागों तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 214 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने की। मुख्य अतिथि श्री कुलदीप जी व्यास (शाकद्वीपीय) रहे, जो झारखंड एवं बिहार में दैनिक भास्कर के स्टेट हेड एडिटर तथा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। विशिष्ट अतिथि श्री हरीश बी. शर्मा, विख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार तथा श्री महेश भोजक, सेवानिवृत्त बीएसएनएल अधिकारी रहे। इनके साथ महासचिव राजेश शर्मा, समाजसेवी *बनवारी लाल पांडे, व प्रांतीय शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जेठमल शर्मा
भी मंच पर मौजूद रहे।

महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर सहित जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। खेल, कला-संस्कृति, विभिन्न विभागों एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कुलदीप जी व्यास(सेवग) ने कहा कि प्रतिभाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गौरव का विषय हैं। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और उचित मंच उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक एकता, आपसी सहयोग एवं सद्भाव को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शाकद्वीपीय समाज की प्रतिभाएं शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, व्यवसाय, पत्रकारिता एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर पहचान बना रही हैं।

विशिष्ट अतिथि हरीश बी. शर्मा ने प्रतिभा सम्मान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं से शिक्षा के साथ संस्कार, साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

महासभा के संगठन मंत्री जुगल किशोर सेवग ने बताया कि समारोह में कुल 214 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग के बारे में भी बताया ।जिससे उनको आगेवकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
बीकानेर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सेवग* ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

महासभा के बीकानेर संभाग सचिव निलेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मंच संचालन जया शर्मा एवं रीतिका शर्मा ने किया।
वही आयोजन को सफल बनाने में मनोज शर्मा, शंकर सेवग, रविन्द्र शर्मा, जुगल किशोर सेवग, एडवोकेट दिलीप सेवग, शिवरतन सेवग, हरीश भोजक, विकास शर्मा, निलेश शर्मा, गणेश शर्मा, अरुण शर्मा, नितिन वत्सस, एवं जिया शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
समारोह में पधारे सभी अतिथियों एवं सामाजिक बंधुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद महासभा की शिक्षा समिति के संयोजक जेठमल शर्मा एवं सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर आर.के. शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, अशोक शर्मा, ओपी शर्मा, पवन भोजक, दिनेश सेवग, विजया सेवग, रेखा शर्मा, शशि कला शर्मा एवं डालिमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन, अभिभावक, युवा एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button