बीकानेर में आवारा कुत्तों का आतंक: घरों के बाहर बच्चों का निकलना मुश्किल, क्रिकेट खेल रहे बच्चे काटा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शीतला गेट के बाहर डरो का मोहल्ला, मदरसे वाली गली का है, जहां आवारा कुत्तों के कारण स्थानीय लोग भय के साए में जीने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मुबाशिर मंगलवार को अपनी गली में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद लेने जाने पर एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और काट लिया। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में आवारा कुत्ते दो-तीन लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं, जिनमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं के कारण बच्चों का घर से बाहर निकलना और गली में खेलना मुश्किल हो गया है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले लोगों को राहत मिल सके।




































