|

बीकानेर: बिना फायर एनओसी चल रही इस लाइब्रेरी पर नगर निगम का एक्शन

बीकानेर, 20 जुलाई। शहर में फायर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को निगम की फायर शाखा ने करणी नगर स्थित एक लाइब्रेरी पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार, फायर अधिकारी रेवंत सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने निरीक्षण किया। जांच के दौरान लाइब्रेरी बिना वैध फायर एनओसी के संचालित होती मिली। इसके बाद निगम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लाइब्रेरी को सीज कर दिया।नगर निगम का कहना है कि हाल के दिनों में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में हुई आग की घटनाओं को देखते हुए फायर सेफ्टी नियमों की सख्ती से जांच की जा रही है। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलेगी, उनके खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button