|

जोड़ बीड भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में भावपूर्ण फादर्स डे उत्सव आयोजित

जोड़ बीड भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन के तत्वावधान में सिने मैजिक के पास स्थित वृद्धाश्रम में फादर्स डे के अवसर पर एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं अपनत्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम के दौरान भक्ति-भाव से कीर्तन एवं भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें स्माइल ग्रुप की सपना जी एवं निशा जी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। रमन जी ने अपनी टीम के साथ भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं वार्ड नंबर 2 के सुधा आचार्य जी ने भी भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।इस अवसर पर नितेश ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज में भजन एवं माता-पिता पर आधारित भावनात्मक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को भावुक कर दिया और पूरे वातावरण को श्रद्धा एवं संवेदनाओं से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्माइल फाउंडेशन के मेघराज जी गहलोत के नेतृत्व में सपना जी, निशा जी, गीता जी, निकिता जी, प्रेम जी कच्छावा, अलका पारीक एवं मोहिनी शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों को छाछ एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, संस्कार एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ।वृद्ध आश्रम के कैलाश जी सांवरिया ने स्माइल फाउंडेशन का धन्यवाद देते हुए आगे तरह के प्रोग्राम करने के लिए कहा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button