|

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज बीकानेर जोधपुर सहित इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के बाद बीकानेर संभाग में एक बार फिर बारिश की संभावना मजबूत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और 8 व 9 अगस्त को बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
फिलहाल बीकानेर में बारिश नहीं होने के बावजूद मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अगस्त को राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 6 से 8 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं।


सावन के महीने में अच्छी बारिश की संभावना से खरीफ फसलों की बुवाई कर रहे किसानों में भी उम्मीद जगी है। पर्याप्त वर्षा होने पर फसलों को लाभ मिलने की संभावना है और कृषि कार्यों को गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button