गांधी जयंती पर पत्रकारों, मीडिया एवं डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान, बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर भी होंगे सम्मानित

बीकानेर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को पत्रकार एवं मीडिया सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में पत्रकारिता एवं मीडिया के माध्यम से समाज, खेल, युवा, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर को भी उनके उल्लेखनीय कार्य एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।समारोह में समाचार पत्र, टीवी चैनल, डिजिटल मीडिया, स्पोर्ट्स मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ फन गतिविधियां तथा मीडिया संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों एवं दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की टीम के सदस्यों और बीकानेर पुलिस के सर्किल ऑफिसर के साथ ग्रुप फोटो भी लिया जाएगा।प्रत्येक मीडिया संस्थान से एक प्रतिनिधि का सम्मानकार्यक्रम में प्रत्येक समाचार पत्र, चैनल अथवा मीडिया संस्थान से केवल एक प्रतिनिधि का सम्मान किया जाएगा। सम्मानित प्रतिनिधि का चयन संबंधित समाचार पत्र, चैनल या मीडिया संस्थान के अधिकृत अधिकारी, प्रबंधन अथवा चयन समिति द्वारा किया जाएगा। संबंधित संस्थान द्वारा अधिकृत रूप से नामित प्रतिनिधि को ही दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से सम्मान प्रदान किया जाएगा।संस्थानों से नाम लेकर भेजा जाएगा व्यक्तिगत आमंत्रणसम्मान समारोह के लिए विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, डिजिटल मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, ब्लॉगर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स की सूची तैयार की जाएगी। संबंधित संस्थानों से संपर्क कर सम्मानित किए जाने वाले प्रतिनिधि का नाम अधिकृत रूप से प्राप्त किया जाएगा। चयनित प्रतिनिधियों को कॉल अथवा WhatsApp के माध्यम से व्यक्तिगत आमंत्रण कार्ड/संदेश भेजा जाएगा।सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों के नाम संबंधित संस्थान द्वारा उपलब्ध करवाए गए अधिकृत नाम के आधार पर ही अंतिम किए जाएंगे।20 दिसंबर के कार्यक्रम का होगा शुभारंभसमारोह के दौरान 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के प्रमुख कार्यक्रम “Mission Play to Profession – खेल से कैरियर तक” का आधिकारिक शुभारंभ भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर अवसरों एवं संभावनाओं से परिचित कराना है।निःशुल्क प्रवेश, पंजीकरण अनिवार्यकार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, लेकिन पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक आमंत्रित मीडिया प्रतिनिधि के साथ एक व्यक्ति को आने की अनुमति होगी, जिसकी जानकारी पंजीकरण के समय उपलब्ध करवानी होगी।इच्छुक पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि, इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स अपने नाम, संस्थान/चैनल का नाम, पद, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा साथ आने वाले व्यक्ति की जानकारी WhatsApp नंबर 9602997890 पर भेजकर अथवा दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की वेबसाइट dishodyasportsfoundation.com के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।कार्यक्रम का स्थल एवं विस्तृत समय की जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।




































