|

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा, मौके पर जुटी पुलिस और ग्रामीण

बीकानेर, जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना नेशनल हाईवे-911 पर स्थित प्रेम होटल के पास लगे मोबाइल टावर की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 सीएचडी निवासी रमेश प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका को वापस गांव बुलाकर उससे शादी करवाने की मांग पर अड़ा हुआ है। इसी बात को लेकर उसने यह कदम उठाया।


छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह फिलहाल नीचे उतरने को तैयार नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात कर दिया गया है।
वहीं टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button