|

पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बिठनोक निवासी मांजू खां पुत्र अगरे खां देर रात पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मांजू खां की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही श्रीकोलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल, बीकानेर की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button