|

कल शहर के इन क्षेत्रो में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक कार्यों के चलते शनिवार, 17 अक्टूबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती अलग-अलग समय पर की जाएगी।

सुबह 7 से 11 बजे तक: स्टेशन रोड, मॉडर्न मार्केट, पांडे गली और अलख सागर कुएं के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक: एमपी नगर के सेक्टर नंबर 14, 15, 16 और 17 में बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक: नयाशहर, पूगल रोड, बंगला नगर, सर्वोदय बस्ती, गजनेर रोड, जैसलमेर रोड, नाल रोड, एफसीआई रोड, एमपी ग्राउंड के आसपास तथा शहर के अनेक अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एमएम ग्राउंड के पीछे का क्षेत्र, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, विवेकनाथ बगीची, नथूसर बास, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, गुरुद्वारा कॉलोनी, अंत्योदय नगर, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मुर्गा मैदान, इस्लाम नगर, चुंगी चौकी, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, गंगा सिंह महाराजा विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी तथा बड़ू मार्केट सहित कई इलाके शामिल हैं।

दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: एमपी कॉलोनी सेक्टर 3 व 4, कबीर आश्रम, सर्वोदय बस्ती, ओड्डो का मोहल्ला, रेलवे वर्कशॉप और गली नंबर 23 के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार दीपावली से पहले विद्युत तंत्र को सुचारु बनाए रखने के लिए ये रखरखाव कार्य आवश्यक हैं। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरे कर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button