|

‘भारत एक खोज’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जानी भारत की गौरवशाली विरासत

आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा शहीद रफीक खान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिडमलसर में *‘अतीत से वर्तमान तक भारत की गौरव गाथा’* विषय पर *‘भारत एक खोज’ प्रतियोगिता* आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति, संस्कार एवं समृद्ध विरासत के प्रति जिज्ञासा, जागरूकता और गौरव की भावना विकसित करना था।कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, विविधतापूर्ण संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की पहचान केवल उसके प्राचीन इतिहास में ही नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, संस्कारों और ज्ञान परंपरा में भी निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने इतिहास और विरासत को जानने तथा उससे प्रेरणा लेकर वर्तमान में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।संस्थान की प्रिया भार्गव ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने तथा अपना अधिक समय अध्ययन, रचनात्मक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक कार्यों में लगाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 में चमन, सुफिया ,आलिया, मंतशा,आयत , इशिका सुफियान, शोएब ,अरमान, कामिल शामिल रहे। विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि फैजान नरगिस लक्ष्मी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे जिनको मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। साथ ही डॉ. गुप्ता ने बताया की बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘भारत एक खोज’ के अंतर्गत संस्थान द्वारा इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं भारतीय विरासत से संबंधित प्रश्नोत्तरी तैयार कर प्रतियोगिता से पूर्व विद्यालयों में उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि विद्यार्थी विषय की तैयारी कर सकें और प्रश्नों के माध्यम से अपने ज्ञान को समृद्ध कर सकें। आगे भी जिले के विभिन्न विद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी| बाद में विद्यालय स्तर पर चुने गए विजेताओं के बीच जिला स्तर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी|विद्यालय की प्राचार्या साक्षी यादव ने आरएलजी बालिका सशक्तिकरण संस्थान के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में स्नेहा शर्मा,विद्यालय की शिक्षिकाओं अमीषा सलूजा,शेख अफशा,अरूणेश तंवर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button