|

नर नारायण सेवा संस्थान श्री डूंगरगढ़ पंछीयो को भीषण गर्मी मे बचाने के लिए सुरु किया पाळसिया वितरण अभियान..

THE BIKANER NEWS:-संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया की अभी सर्वत्र प्रचण्ड गर्मी क़ा माहौल है! आस पास धरती धुप से तप रही है हर कंठ को तलाश है पानी की चाहे वो इंसान हो या पशु -पंछी
हर इंसान का मानवीय कर्तव्य है की खुद के लिए जतन तो करे ही साथ मे अपने आस पास के पशु -पंछीयो के लिए भी सब इंतजाम करे ताकी कोई भी दाना पानी के अभाव मे प्रचण्ड गर्मी मे दम ना तोड़े…
इसी उदेश्य से संस्थान के सहयोग कर्ताओ के सहयोग से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह पुण्य कार्य मिटी पात्र पाळसिया वितरण आज से सुरु किया गया है अभी संस्थान के पास 1500 पाळसिया उपलब्ध है और आज से वितरण कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है, यह सेवा का एक प्रयास है अगर सम्भव हुवा तो और भी ज्यादा से ज्यादा पाळसिया संस्थान के अंतर्गत वितरण किया जाएगा..

संस्थान आप सभी आमजन से अपील करती है आप भी अपने घर आँगन छत पर पंछीयो की प्यास बुझाने के लिए पालसिया और थोड़ा दाना देने क़ा पुण्य कार्य जरूर करे ये बेज़ुबान पंछी बोल नहीं सकते पर प्यास सभी को लगती है आप के एक छोटे से पुण्य प्रयास से असंख्य पंछीयो को बचाया जा सकता है

संस्थान की तरफ से सभी सहयोग कर्ताओ और पाळसिया वितरण मे सेवा देने वालें सभी सेवादारों को बहुत बहुत धन्यवाद, आभार, साधुवाद, आप सभी के सेवाभावी प्रयास से ही संस्थान कोई भी सेवा पुण्य कार्य करने मे हमेशा अग्रसर रहती है…

श्री डूंगरगढ़ या इस के आस पास के छेत्र मे किसी भी सेवाभावी कोअपने घर के लिए पाळसिया चाहिए तो आप संस्थान से या संस्थान के सेवादार आनंद जोशी से सम्पर्क कर के पाळसिया प्राप्त कर सकते है,
निवेदन है पाळसिया मे नियमित पानी दाना आप दे सके तोही पाळसिया ले संस्थान से

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button