|

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इस दिन आएंगे बीकानेर

THE BIKANER NEWS:बीकानेर। दिग्गज कांग्रेसी और प्रमुख जाट नेता स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि आगामी 3 अक्टूम्बर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव उदयरामसर स्थित स्मारक स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

​इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विशेष रूप से बीकानेर पहुंचेंगे और स्व. डूडी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

​बीकानेर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को उदयरामसर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान स्थानीय नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जन भी उपस्थित रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button