|

बीकानेर:माँ जाज्वला देवी मंदिर में अष्टमी को होगी भव्य महाआरती एवं भजन संध्या, फूलों से विशेष श्रृंगार, रंग-बिरंगी रोशनी से सजेगा माँ का दरबार

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। शहर के नया शहर क्षेत्र में धर्मनगर द्वार के सामने तथा पुष्करणा स्टेडियम के पीछे स्थित रताणी व्यासो की बगेची में समस्त व्यास परिवार की कुलदेवी माँ जाज्वला देवी के मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर 18 अक्टूबर, रविवार को भव्य महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अष्टमी पर मां के विशेष श्रृंगार के साथ मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।

बैठक में तय की कार्यक्रम की रूपरेखा

आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार, 11 अक्टूबर को मंदिर परिसर में अध्यक्ष पंडित महेंद्र व्यास एवं वेद व्यास के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अष्टमी पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में तय किया गया कि अष्टमी के दिन माँ जाज्वला देवी का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही रतन गणेश का भी फूलों से विशेष श्रृंगार होगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाकर भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा।

महाआरती के बाद होगी भजन संध्या

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे माँ जाज्वला देवी की भव्य महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माँ के भजनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा।
श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें मेवे एवं फल का प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही प्रसाद स्वरूप मेहंदी और चाय की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को मां जाज्वला देवी की तस्वीरें भी वितरित की जाएंगी।
आयोजनकर्ताओं के अनुसार, इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य कुलदेवी के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के साथ ही समाज में धार्मिक भावना, पारिवारिक एकजुटता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।


व्यास परिवार से सपरिवार शामिल होने का आह्वान
आयोजनकर्ताओं ने समस्त व्यास परिवार एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि शारदीय नवरात्र की पावन अष्टमी पर 18 अक्टूबर, रविवार को रताणी व्यासों की बगेची स्थित मां जाज्वला देवी मंदिर में आयोजित महाआरती एवं भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
आयोजनकर्ताओं ने कहा कि माँ जाज्वला देवी हम सभी की आराध्य एवं कुलदेवी हैं। माँ के इस पावन उत्सव को सामूहिक श्रद्धा, भक्ति और पारिवारिक एकजुटता के साथ मनाना हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने में सहभागी बनने का आग्रह किया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पार्षद दीपक व्यास, वेद व्यास, बली व्यास, विवेक व्यास, मनोज व्यास, भरत व्यास, दिग्रेस व्यास, रोहित व्यास, कर्मेन्द्र व्यास, डॉ. मोहित व्यास, सुमित व्यास, महेंद्र व्यास, मुकेश व्यास, विठ्ठल महाराज, राहुल, गोविन्द व्यास, अमित व्यास, चन्द्रप्रकाश व्यास, हनुमान व्यास, बबलू व्यास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button