कल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


बीकानेर। दीपावली के रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 30 अक्टूबर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों के रखरखाव के लिए अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।


इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती:
सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक: रोशनी घर चौराहा, डेयरी बूथ के पास और कमला कॉलोनी का क्षेत्र।
सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक: केईएम रोड का क्षेत्र।
सुबह 7:00 से 10:30 बजे तक: सुजानदेसर गांव, सूरज विहार कॉलोनी, सालमनाथ टंकी के पास, वाटर वर्क्स, पीएचईडी कार्यालय के पास, सुजानदेसर एसटीपी, डी-1 एरिया, लेगा बाड़ी, श्रीरामसर और मेघवालों का मोहल्ला।
सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक: चेतनानंद जीएसएस के पास, मुंधड़ा बगीची, नत्थूसर गेट के बाहर व अंदर, जोशी टेंट हाउस, फरसोलाई तलई, बारह गुवाड़, नथानियों की सराय, हर्षों का चौक, रतनी व्यासों का चौक, मोहता चौक, मरुनायक चौक, बांठिया चौक, आशानियों का चौक, तेलीवाड़ा, भैरू कुटिया रोड, बाबा रामदेव पार्क, लाली बाई पार्क, गोकुल सर्किल, पुष्करणा स्टेडियम, ईदगाहबाड़ी, गीता रामायण पाठशाला, रघुनाथसर कुआं, साले की होली, बल्लभा कुआं, घेरूलाल कुआं, गोपीनाथ भवन, मुंद्रा चौक और किकाणी व्यासों का चौक।
सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: सरकारी अस्पताल, एमपी कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, ऊन मंडी और पूगल रोड पुल का क्षेत्र।
सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक: नगर निगम भंडार के पास, चोखूंटी फ्लाईओवर के पास और कमला कॉलोनी का क्षेत्र।
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक: राजीव नगर और सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10 के क्षेत्र।
दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक: अंबेडकर कॉलोनी, नवल बस्ती, हरिजन बस्ती और शिवबाड़ी गांव का क्षेत्र।विद्युत विभाग के रखरखाव कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।




































