कल शहर के इन क्षेत्रो में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित


बीकानेर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम और बीकेईएसएल की ओर से विद्युत लाइनों एवं जीएसएस के रख-रखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 25 सितंबर को शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 7 से 9 बजे तक केवी पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के रख-रखाव कार्य के कारण सोनगिरी कुआ, पारीक चौक, डागा चौक, पाबूबारी, जस्सूसर गेट, सीताराम गेट, विश्वकर्मा गेट, देवी सिंह भाटी चौराहा, नाइयों का मोहल्ला, चूना भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती, चौखूंटी पुलिया, सुभाष रोड, एमआर होटल, 10 नंबर स्कूल, मघाराम कॉलोनी, चैननाथ धूना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, बिन्नाणी चौक, दाउजी मंदिर रोड, जोशीवाड़ा, डागा चौक सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बीकेईएसएल के अनुसार बिजली कटौती का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
सुबह 7:30 से 10 बजे तक: रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एमएस कॉलेज, पाजब गिरोह का मोहल्ला, चांदनी होटल क्षेत्र।
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक: जोधपुर बाईपास, कृषि क्षेत्र, नापासर चौराहा, रिद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट, गैस गोदाम एवं हिमतासर रोड क्षेत्र।
सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक: रामपुरा बस्ती की गली नंबर 12 से 17 तक।
दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक: दीपजी की बाड़ी, रामपुरा बाईपास गली नंबर 1 व 2 तथा लाल खां की बाड़ी क्षेत्र।
सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक: हिमतासर कृषि, हिमतासर गांव, रायसर कृषि, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबा क्षेत्र, हनुमान नगर, जयपुर रोड ठोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री तथा रायसर डेजर्ट क्षेत्र।
सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक: हरिजनों का मोहल्ला, पाबू चौक के पास गंगाशहर, गौरीजी कुएं के पास भीनासर और इंद्रा चौक क्षेत्र।
सुबह 7:30 से 10 बजे तक: गांधी कॉलोनी और करनी नगर क्षेत्र।
विद्युत विभाग ने रख-रखाव कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है।





































