ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मिशन: किराडू बगेची के आगे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का होगा भव्य स्वागत,रोड शो

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। छोटी काशी के नाम से विख्यात बीकानेर की पावन धरा पर शिव विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी के ‘ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मिशन अभियान’ के तहत एक विशाल रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) को ईडब्ल्यूएस के तहत अधिक से अधिक लाभ दिलाना और प्रक्रिया को सरल बनाना है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अनिल बिस्सा ने बताया कि विधायक भाटी के बीकानेर पधारने पर किराड़ू बगीची के आगे एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बीकानेर के वैदिक पंडितों द्वारा पूरे विधि-विधान से उनका तिलक कर स्वागत किया जाएगा तथा उनके द्वारा छेड़ी गई इस जनहितैषी मुहिम में विजय प्राप्ति का आशीर्वाद दिया जाएगा। इसके पश्चात, विधायक भाटी प्राचीन गणेश जी के मंदिर में धोक लगाकर प्रथम पूज्य का आशीर्वाद लेंगे और अपने रोड शो का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
आयोजन कमेटी द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसका उद्देश्य विधायक भाटी को इस बड़े मिशन के लिए नई ऊर्जा और जनसमर्थन प्रदान करना है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कमेटी के सदस्य अनिल बिस्सा (ठाकर), देवेंद्र बिस्सा, अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा, पप्सा, जेकसा, सेठी किराड़ू, हिमांशु किराड़ू, दीपक किराड़ू, धोनी और दाऊ जोशी ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।





































