केसरीनंदन सेवा समिति की बैठक आयोजित: सह संयोजक किशन कुमार ओझा के निधन पर जताया शोक, 700 किलो खीर का लगेगा भंडारा


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। केसरीनंदन सेवा समिति की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को मुख्य कार्यालय, डागा चौक (बी.के. स्कूल के पीछे, बीकानेर) पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामनारायण जी आचार्य ने की।

शोक सभा में दी श्रद्धांजलि
बैठक की शुरुआत में समिति के सह संयोजक किशन कुमार ओझा के आकस्मिक निधन (22 अक्टूबर 2026, प्रातः 6 बजे) पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। समस्त सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति सदस्यों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
पूनरासर निज मंदिर में लगेगा 700 किलो खीर का भंडारा
कोषाध्यक्ष नवल आचार्य ने बताया कि सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूनरासर निज मंदिर खेजड़ी धाम में 700 किलो खीर (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
- जत्था रवानगी: सेवा समिति का जत्था 24 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे डागा चौक स्थित मुख्य कार्यालय से रवाना होगा।
- प्रसादी वितरण समय: पूनरासर निज मंदिर में खीर प्रसादी का वितरण 25 अक्टूबर 2026 सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 26 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे तक (भक्तों के आगमन तक) निरंतर जारी रहेगा।
समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खीर प्रसादी ग्रहण करने का निवेदन किया है।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अध्यक्ष रामनारायण आचार्य व कोषाध्यक्ष नवल आचार्य के अलावा सुनील दत्त ओझा (उपाध्यक्ष), कृष्णकांत पुरोहित (सचिव), विनोद कुमार, शशि कुमार व्यास, सरोज देवी आचार्य, कौशल्या पुरोहित, संगीता, साक्षी आदि सदस्य उपस्थित रहे।




































