बड़ी खबर:पीबीएम अस्पताल और पन्नाधाय कंपनी की जांच के दौरान चौकाने वाली बात आई सामने,नोटिस जारी,मचा हड़कंप


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में चल रहे सुरक्षा गार्ड और अटेंडेंट कर्मचारियों के धरने के बीच अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। श्रम विभाग ने पीबीएम अधीक्षक और पन्नाधाय कंपनी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है, जिससे अस्पताल प्रशासन और कंपनी में हड़कंप मच गया है।
काफी समय से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही थी। कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को उठाया, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।
इसी बीच श्रमिक नेता गौरी शंकर व्यास के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल श्रम विभाग पहुंचा और कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई कि न तो पीबीएम प्रशासन और न ही पन्नाधाय कंपनी श्रम विभाग में रजिस्टर्ड है।
पूरे मामले की जानकारी मिलने पर श्रम विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया। श्रम आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कंपनी को ठेका लेने से पहले श्रम विभाग में पंजीकरण अनिवार्य होता है।
नोटिस जारी होते ही पीबीएम अधीक्षक कार्यालय और पन्नाधाय कंपनी में हड़कंप मच गया है। वहीं, धरने पर बैठे सुरक्षा गार्ड और अटेंडेंट कर्मचारियों को इस कार्रवाई से राहत की उम्मीद जगी है।
अब सभी की नजरें तीन दिन बाद आने वाले जवाब और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।






































