|

शहर के इस थाना क्षेत्र में झाड़ियों से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खारा रोड स्थित मोगा होटल के सामने श्री विनायक इंडस्ट्रियल एरिया रोड के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

वहीं सामाजिक संस्थाओं ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम में सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद, असगर अली, मोहम्मद खालिद तथा राजकुमार खड़गावत शामिल रहे।मौके पर सीओ सदर अनुष्ठा कालिया, बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह, एचसी रवि, संजय सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button