बीकानेर:-कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय आरोपी को दबौचा, फायरिंग,फिरौती के केस है दर्ज


thebikanernews.com:-बीकानेर। संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय और वांछित सहयोगी नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।


बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व तथा वृताधिकारी (वृत्त नगर) अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने थाना स्तर पर टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी नरेश बिश्नोई (उम्र 27 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश, जाति बिश्नोई (धारनिया), निवासी वार्ड नंबर 43, रानीसर बास, विनोबा बस्ती खेल मैदान के पीछे, पुलिस थाना सदर को किया गिरफ्तार
कोटगेट थाने के प्रकरण संख्या 278 (दिनांक 14.10.2025) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(3), 111(4), 111(5), 253(क)(ख) और 254 के तहत वांछित
पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर सिंडिकेट के रूप में लगातार अपराध करने का आदी है। वह रोहित गोदारा गैंग का मुख्य व सक्रिय प्रथम स्तर का अपराधी है। बीकानेर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, फिरौती/वसूली और फायरिंग कर डराने-धमकाने जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के साथ हैडकांस्टेबल हेतराम (153), हैडकांस्टेबल अमृत लाल (124), हैडकांस्टेबल सहीराम (245), कांस्टेबल देवेन्द्र (1391, डीएसटी बीकानेर), कांस्टेबल संजय कुमार (492) और कांस्टेबल नरेश कुमार (1290) शामिल रहे।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान किया जा रहा है।





































