|

सड़क हादसे में युवक की मौत वाहन जब्त,आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के प्रयास तेज

thebikanernews.com :- बीकानेर। गत 12 नवंबर को बच्छासर चौराहे एवं स्वरूपदेसर रोड क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पप्पू राम पुत्र देवाराम मेघवाल की मौत के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी है। हादसे में शामिल वाहन की जानकारी सामने आने के बाद नाल पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बताए जा रहे वाहन का नंबर RJ07GE 8916 है। वाहन चालक के रूप में लूणाराम निवासी बसीसर क्षेत्र का नाम सामने आया है।
ग्राम पंचायत बच्छासर के सरपंच प्रतिनिधि अशोक सिंह राठौड़ एवं उनकी टीम के प्रयासों तथा नाल थानाधिकारी सीआई विकास बिश्नोई के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना से संबंधित वाहन को नाल थाने में जब्त किया। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं, मृतक पप्पू राम के परिवार को न्याय दिलाने एवं उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई जा रही है। सरपंच प्रतिनिधि की टीम ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और हरसंभव सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया है।
हादसे के बाद वाहन एवं आरोपी की जानकारी सामने आने और पुलिस कार्रवाई होने से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। अब परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button