मुरलीधर व्यास कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची को काटने की घटना से दहशत में मोहल्लेवासी,नया शहर थानाधिकारी को सौंपा सामूहिक प्रार्थना-पत्र


THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी के एफ सेक्टर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के हमलों से परेशान क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।


मोहल्लेवासियों के अनुसार, गत 10 नवंबर की रात क्षेत्र में एक बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से काट लिया। घायल बच्ची को तत्काल राजकीय जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया तथा एंटी रेबीज वैक्सीनेशन (ARV) शुरू किया गया।
इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने नया शहर थानाधिकारी को सामूहिक प्रार्थना-पत्र सौंपकर आवारा एवं आक्रामक कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही नगर निगम से भी कुत्तों के हमलों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
निवासियों ने बताया की कुछ दिनों पहले भी ऐसी शिकायत पर नगर निगम की टीम कुछ कुतो को लेकर गयी थी लेकिन वो फिर से आगए थे, इस बार कुछ ऐसा इंतजाम हो जिसे वो वापस ना आये
क्षेत्र की समस्या को लेकर सामूहिक प्रार्थना-पत्र पर निम्न नागरिकों ने अपने पूरे नाम दर्ज करवाए हैं।शिवशंकर पुरोहित,माधव पुरोहित,पवन कुमार व्यास,अनुराधा व्यास,विजय लक्ष्मी पुरोहित
लक्ष्मण जी चौधरी,नेहा व्यास भानुप्रिया व्यास
रोहित व्यास,भंवरी देवी,आनन्द कल्ला,विजय लक्ष्मी,गिरिराज कुमार व्यास,प्रहलाद दास सेवकइन्दू सोनी,जगदीश सोनी
श्रीनाथ बारिया,गौरीशंकर पुरोहित,हरिशंकर पुरोहित,ज्योति पुरोहित
हनुमान सिंह,राहुल बोड़ा भरत व्यास,मोहिनी देवी, व्यास,सुनील, किशन कुमार व्यास नन्द किशोर आचार्य राम चंद्र आचार्य
पुरुषोत्तम आचार्य शशि कला आचार्य मधुबाला बोहरा
प्रहलाद धीनगर शिव कुमारी ताराचंद,संजय,शिवशंकर
कुशाल जी जुगल व्यास छोटी देवी पुरोहित





































